logo

BJP महिला मोर्चा ने फूंका नीतीश का पुतला कहा, मानसिक संतुलन खो बैठे हैं सीएम

bjp_mahila.jpeg

रांची 

BJP महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर रोष प्रकट किया और उनका पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की सैकड़ो महिला कार्यकर्ता BJP प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंची और पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन चौकस दिखा। 

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं नीतीश 

इस बीच आरती कुजूर ने कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। महिलाओं के प्रति उनकी सोच सार्वजनिक हुई। ये जाहिर हो गया है कि महिलाओं के प्रति उनका क्या नजरिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दिये गए बयान से उनका आचरण उजागर हुआ है। कुजूर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना इंडिया गठबंधन के नेताओं की पहचान बन गई है।

मौके पर इनकी रही भागीदारी 
पुतला दहन कार्यक्रम में काजल प्रधान, अशोक बड़ाईक, मंजुलता दुबे, रेणुका मुर्मू, आर पहान, रेखा महतो, सोनी हेमरोम, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिन्हा, पुनिता राय, सत्यदेव मुंडा, रूपलक्ष्मी मुंडा, अनु लकड़ा, नूतन पाहन, शांति टोप्पो अनुराधा मुंडा आदि शामिल हुईं।